1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अफ्रीका छोड़कर यूरेशिया चले गए थे प्राचीन मानव, यह थी वजह

अफ्रीका छोड़कर यूरेशिया चले गए थे प्राचीन मानव, यह थी वजह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2017 06:39 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 06:39 pm IST

अनुवांशिकी संबंधित विषय पर किया गया शोध दर्शाता है कि मानव 55 हजार वर्ष से 70 हजार वर्ष पूर्व अफ्रीका छोड़कर चले गए थे।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

वॉशिंगटन: मानवों के विकास के क्रम पर दुनियाभर में लगातार शोध होते रहते हैं और नई-नई जानकारियां निकलकर सामने आती रहती हैं। रिसर्च बताते हैं कि मानव जाति खुद को बचाने की कोशिश में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पलायन करती रही है। इनके पलायन के कई कारण बताए जाते रहे हैं। ऐसे ही एक शोध में पाया गया है कि करीब 60 हजार वर्ष पहले मानवों ने जलवायु के नम से बेहद शुष्क हो जाने के कारण अफ्रीका से प्रवास किया था।

अनुवांशिकी संबंधित विषय पर किया गया शोध दर्शाता है कि मानव 55 हजार वर्ष से 70 हजार वर्ष पूर्व अफ्रीका छोड़कर यूरेशिया चले गए थे। पूर्व में शोधकर्ताओं ने बताया था कि अभी के मुकाबले उस वक्त जलवायु ज्यादा नम रही होगी जिस कारण से लोग हॉर्न ऑफ अफ्रीका और पश्चिम एशिया पार करके यूरेशिया चले गए थे। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ऐरिजोना की असोसिएट प्रोफेसर जेसिका टियरने ने कहा, ‘हमेशा से सवाल उठते रहे हैं कि हमारी प्रजातियों के अफ्रीका छोड़ने के पीछे क्या जलवायु में परिवर्तन कोई प्रभाव था।’

उन्होंने बताया, ‘हमारे आंकड़े बताते हैं कि जब हमारी ज्यादातर प्रजातियों ने अफ्रीका छोड़ा तो उत्तर पूर्वी अफ्रीका शुष्क था, नम नहीं।’ शोधकर्ताओं ने पाया कि करीब 70 हजार साल पहले हॉर्न ऑफ अफ्रीका में जलवायु नम से शुष्क हो गई और इसे ग्रीन सहारा कहा गया। साथ ही यह क्षेत्र ठंडा भी हो गया था। यह शोध जियोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस शोध के सामने आने के बाद मानवों के एक जगह से दूसरे जगह पर पलायन के विषय में कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश