1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल बनीं TIME ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल बनीं TIME ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 09, 2015 08:54 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 08:55 pm IST

न्यूयॉर्क: जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को प्रतिष्ठि‍त बिजनेस मैगजीन 'टाइम' ने साल 2015 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। मैगजीन की मैनेजिंग एडिटर नैन्सी गिब्स ने बताया कि मर्केल को पर्सन ऑफ द ईयर

Angela Merkel- India TV Hindi
Angela Merkel

न्यूयॉर्क: जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को प्रतिष्ठि‍त बिजनेस मैगजीन 'टाइम' ने साल 2015 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। मैगजीन की मैनेजिंग एडिटर नैन्सी गिब्स ने बताया कि मर्केल को पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है।

नैन्सी गिब्स ने कहा, 'हमने उस शख्सि‍यत को चुना है कि जिसने 2015 में अपने देश की सीमाओं को शरणार्थि‍यों के लिए खोल दिया और यूरोप के ऋण संकट से उबरने में कामयाबी हासिल की।'

बता दे कि साल 1999 में टाइम की ओर से 'मैन ऑफ द ईयर' टाइटल को बदलकर 'पर्सन ऑफ द ईयर' किए जाने के बाद एंजेला मर्केल यह सम्मान पाने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले किसी एकल महिला को यह खि‍ताब नहीं दिया गया, जबकि समूह को यह टाइटल दिया गया, जिसमें महिलाएं शामिल रही हैं।

गौरतलब है कि 'टाइम' ने इस साल ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के लिए जिन अंतिम 8 दावेदारों का चुनाव किया, उनमें इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बकर अल-बगदादी और अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के आकांक्षी डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे। इसके अलावा शुरुआती 58 दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के नाम भी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश