टैक्सस: टैक्सस के एक पुलिस कैप्टन, जिनका डेटिंग साइट ऐश्ले मेडिसन में अकाउंट था, ने आत्महत्या कर ली। उनकी आत्महत्या को ऐश्ले मेडिसन हैक मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐश्ले मेडिसन हैक मामले में एक अन्य व्यक्ति की मौत होने का भी समाचार है, हालांकि उसकी पुष्टि नहीं की गई है। टैक्सस पुलिस ने हैकर्स को चेतावनी दी है कि वे गैरकानूनी काम न करें, वरना उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सैन एंटोनियो पुलिस डिपार्टमेंट में 25 साल तक काम करने वाले कैप्टन माइकल गोर्हम ने पिछले हफ्ते आत्महत्या की थी, इस बात की पुष्टि आज कर दी गई।
माइकल की ऑफिशियल ई-मेल आईडी के ऐश्ले मेडिसन के अकाउंट से लिंक होने के कुछ दिन बाद ही उनकी दुखद मौत हो गई, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं की गई है कि माइकल की मौत का चीटिंग वेबसाइट से किसी तरह का कोई संबंध है।
कैप्टन गोर्हम अपने सहकर्मियों में लोकप्रिय थे। उनके एक सहकर्मी ने फेसबुक पर एक बहुत ही मार्मिक श्रृद्धांजलि पोस्ट की जिसमें उसने लिखा – ‘रेस्ट इन पीस, कैप्टन माइक गोर्हम। अपने कैरियर में आप उन कुछ लोगों में से एक हैं, जिनकी मेरे दिल में बहुत इज्ज़त है। आपके लिए कोई काम मुश्किल नहीं था और हर लक्ष्य आपने हमेशा हासिल किया।‘
‘काश, उस दुखद क्षण में हममें से कोई आप तक पहुंच पाता और आपको बता पाता कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। लव यू माइक। यह बहुत ही मुश्किल दिन है। ईश्वर आपको, आपके परिवार और विभाग को आशीर्वाद दें।‘
ऐश्ले मेडिसन का पर्दाफाश करने के लिए हैकर्स ने इस वेबसाइट के करीब 37 मिलियन यूज़र्स में से कुछ के एकाउंट्स का कैच डाटा सार्वजनिक कर दिया, जिसमें अमेरिकी सरकार के अधिकारियों, ब्रिटेन के नौकरशाहों और यूरोपियन व उत्तरी अमेरिका की बड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ई-मेल आईडी हैं।
सैन एनटोनियो पुलिस विभाग ने कैप्टन गोर्हम की मृत्यु की घोषणा करते हुए कहा था कि वह सैन एनटोनियो रीजनल इंटेलिजेंस सेंटर यूनिट (SARIC) का काम देखा करते थे।
ऐश्ले मेडिसन लीक के बाद इस कंपनी पर बहुत से लोगों ने मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। बहुत से विवाहित लोग अपने पार्टनर से तलाक लेने की संभावना से भी इंकार नहीं कर रहे हैं।
क्या है ऐश्ले मैडिसन
यह वेबसाइट शादी के बाहर पार्टनर खोजने वाले लोगों के लिए बनाई गई थी। इस वेबसाइट के मालिक एविड लाइफ है। उन्होंने इस वेबसाइट डाटा हैक होने के दावों के बारें में मीडिया में बयान देते हुए कहा था कि हैकर्स जिस बात का दावा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हैकर्स ने जुलाई माह में ऐश्ले मैडिसन और एविड लाइफ के कुछ यूजर्स का डाटा ऑनलाइन कर दिया था ।
लोगों की प्राइवेसी को खतरा, पुलिस कर रहीं है जांच
ऐश्ले मैडिसन के मालिक एविड लाइफ ने इसकी पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन उनका यह मानना है कि उन्हें हैकर्स के दावे के बारे में जानकारी है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउन्टेड पुलिस और स्थानीय पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
क्या कहना है हैकर्स का
हम एविड लाइफ मीडिया और इसके सदस्यों की धोखाधड़ी,छल और मूर्खता को दिखाया है। अब हर कोई उनका डाटा देख सकता है।
12 लाख इंडियन भी इस वेबसाइट से जुडें
हैकर्स की इस हरकत के कारण अब काफी सारे शादीशुदा लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। हैकर्स द्वारा लीक की गईं जानकारी में यह बात सामने आई है कि भारत के करीब 1,21,900 लोग इस बेवसाइट से जुड़े हुए हैं और अब यही लोग परेशानी में पड़ते दिख रहे हैं।
किस शहर से कितने भारतीय -
दिल्ली- 38,629
मुंबई- 32,888
हैदराबाद-16,355
बेंगलुरु- 16,267
(आपको बता दें कि बेंगलुरु के सनम बेवफाओं में 88.36 फीसदी पुरुष हैं।)
ग्रुप 'द इम्पैक्ट टीम' ने 3.7 करोड़ उपभोक्ताओं के डाटा लीक की धमकी दी थी
आपको बता दें कि हैकर्स के ग्रुप 'द इम्पैक्ट टीम' ने जुलाई में वेबसाइट के कई ईमेल अड्रेस और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करने का दावा किया था और साथ ही इन्होंने करीब 3.7 करोड़ उपभोक्ताओं की जानकारियां लीक करने की धमकी भी दी थी।