1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको में आए भूकंप से कम से कम 90 लोगों की मौत

मेक्सिको में आए भूकंप से कम से कम 90 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2017 10:49 am IST,  Updated : Sep 11, 2017 10:49 am IST

मेक्सिको में आए भूकंप की वजह से अबतक कम से कम 90 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कम से कम तीन दर्जन लोग जुचितान में मारे गये हैं।

At least 90 people died in Mexico earthquake- India TV Hindi
At least 90 people died in Mexico earthquake

जुचितान: दक्षिण मेक्सिको में गुरूवार की रात आए 8.1 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 90 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से कम से कम तीन दर्जन लोग जुचितान में मारे गये हैं। भूकंप के कारण जुचितान शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं। (टेक्सास: घर में हुई फायरिंग में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत)

यहां एक तीन तिहाई घर रहने लायक नहीं रह गए हैं और बार-बार आ रहे भूकंप के झाटकों के कारण लोग उन इमारतों के भी करीब जाने से घबरा रहे हैं जो अभी ठीक हालत में हैं। ओक्साका और चियापास में अधिकारियों ने बताया कि हजारों घर और सैकड़ों स्कूलों को नुकसान पहुंचा है या वे नष्ट हो गये हैं।

सैकड़ों लोगों को जलसंकट से जूझाना पड़ रहा है। शहर में आए भयावह भूकंप के बाद कई शक्तिशाली झाटकों का आना जारी है जिसमें कल आया 5.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है। ऐसे में इमारतों के गिरने की आशंका से बड़ी संख्या में लोग बाहर ही सो रहे हैं। गई गिरजाघर क्षतिग्रस्त हुए हैं इसलिए रविवार की सामूहिक प्रार्थना खुले आसमान के नीचे हुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश