1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. एमी पुरस्कार के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने अजीज अंसारी

एमी पुरस्कार के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने अजीज अंसारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2016 12:00 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 12:00 pm IST

लॉस एंजिलिस: अपने धारावाहिक मास्टर ऑफ नन में दमदार भूमिका के लिए एमी में मुख्य हास्य अभिनेता का नामांकन हासिल कर भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता अजीज अंसारी ने इतिहास रच दिया। अभिनय श्रेणी में

aziz ansari- India TV Hindi
aziz ansari

लॉस एंजिलिस: अपने धारावाहिक मास्टर ऑफ नन में दमदार भूमिका के लिए एमी में मुख्य हास्य अभिनेता का नामांकन हासिल कर भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता अजीज अंसारी ने इतिहास रच दिया। अभिनय श्रेणी में नामांकन हासिल करने वाले अंसारी दक्षिण एशिया के सिर्फ पांचवे व्यक्ति हैं।

गुरूवार को नामांकन के बाद अंसारी ने आज कहा, मैं बहुत खुश हूं लेकिन यह बहुत ही विशिष्ट उपलब्धि है। मास्टर ऑफ नन के लिए पटकथा लेखन और निर्देशन के लिए भी अंसारी को नामित किया गया।

33 वर्षीय अभिनेता ने देव का किरदार निभाया है जो अभिनय के दम पर न्यूयार्क में अपनी जगह बनाना चाहता है। मास्टर ऑफ नन एक बेहतरीन हास्य धारावाहिक है जिसके इंडियंस शीर्षक से प्रसारित चौथे एपिसोड में हॉलीवुड में दुनिया के अलग अलग क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों के सामने वाली चुनौतियों को बखूबी दिखाया गया है।

अंसारी ने बताया कि वह और यांग मास्टर ऑफ नन के दूसरे सत्र की पटकथा तैयार करने में व्यस्त हैं जो अगले साल अप्रैल में नेटफलिक्स पर दिखाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश