1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जलवायु परिवर्तन: कोलंबिया के छात्रों से बोले मून, बेहतर विश्व का निर्माण करें

जलवायु परिवर्तन: कोलंबिया के छात्रों से बोले मून, बेहतर विश्व का निर्माण करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2016 04:58 pm IST,  Updated : May 19, 2016 04:58 pm IST

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने बीते बुधवार कोलंबिया यूनिवर्सिटी के नए स्नातकों से जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने का अनुरोध किया

ban ki moon- India TV Hindi
ban ki moon

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने बीते बुधवार कोलंबिया यूनिवर्सिटी के नए स्नातकों से जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने का अनुरोध किया और आग्रह किया कि वे एक ऐसे विश्व का निर्माण करने में अपने जुनून व जोश का उपयोग करें, जिसमें सभी लोग शांति व गरिमा का आनंद ले सकें।

बान की-मून ने न्यूयॉर्क में कोबंलिया यूनिवर्सिटी के शुभारंभ समारोह में कहा, "हम जिन खतरों व जोखिमों का सामना कर रहे हैं, उनके बावजूद यह याद रखना चाहिए कि आप एक चमत्कारिक अवसर के युग में स्नातक कर रहे हैं।"

उन्होंने विद्यार्थियों को जलवायु परीक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नये स्नातक उन राजनेताओं को कतई वोट न करें, जो समस्या से मुंह फेरते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे उत्पाद न खरीदने की अपील की, जो टिकाऊ नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश