1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील: बैंककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

ब्राजील: बैंककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2016 04:58 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 04:58 pm IST

ब्रसीलिया: ब्राजील में बैंक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। नेशनल फेडरेशन ऑफ बैंक (फेनबैन) के वार्षिक वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को ठुकराने बाद बैंक कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

brazil bank- India TV Hindi
brazil bank

ब्रसीलिया: ब्राजील में बैंक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। नेशनल फेडरेशन ऑफ बैंक (फेनबैन) के वार्षिक वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को ठुकराने बाद बैंक कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वित्तीय श्रमिकों के राष्ट्रीय परिसंघ के अध्यक्ष लौरेंको प्राडो ने कहा कि मंगलवार को शुरू हुई हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

श्रम संघ आन्दोलन ने सोमवार को कहा था कि हड़ताल होगी, क्योंकि फेनबैन 6.5 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है, जबकि हम 15 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी न्यूनतम वेतन में वृद्धि, भोजन के कूपनों में वृद्धि, काम के अच्छे माहौल और प्रोन्नति के अवसरों में वृद्धि की भी मांग कर रहे हैं।

लौरेंको ने कहा, "हड़ताल राष्ट्रव्यापी और अनिश्चितकालीन है, लेकिन नगदी मशीन और क्रेडिट कार्ड टर्मिनल काम करते रहेंगे। आम लोग प्रभावित नहीं होंगे। हम लोगों को क्षति पहुंचाना नहीं चाहते हैं। हम केवल अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।" हाल में गत साल अक्टूबर में हड़ताल हुई थी जो 21 दिनों तक चली थी और तब समाप्त हुई जब वेतन वृद्धि की पेशकश 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश