1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ‘आम आदमी ही बदलाव लाता है, आप लोगों ने मुझे एक अच्छा इंसान बनाया’

‘आम आदमी ही बदलाव लाता है, आप लोगों ने मुझे एक अच्छा इंसान बनाया’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 11, 2017 08:21 am IST,  Updated : Jan 11, 2017 08:21 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बुधवार को शिकागो में विदाई भाषण देते हुए भावुक हो गए। ओबामा ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- "मैंने रोज आपसे सीखा। आप लोगों ने ही मुझे

Barack Obama- India TV Hindi
Barack Obama

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बुधवार को शिकागो में विदाई भाषण देते हुए भावुक हो गए। ओबामा ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- "मैंने रोज आपसे सीखा। आप लोगों ने ही मुझे एक अच्छा इंसान और एक बेहतर राष्ट्रपति बनाया।" बता दें कि उनका कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसी दिन डोनाल्ड ट्रम्प नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि घर आकर अच्छा लग रहा है।उन्होंने कहा कि बदलाव तभी होता है जब आम आदमी इससे जुड़ता है। आम आदमी ही बदलाव लाता है। हर रोज मैंने लोगों से कुछ न कुछ सीखा। हमारे देश के निर्माताओं ने हमें अपने सपने पूरे करने के लिए आजादी दी। हमारी सरकार ने यह प्रयास किया कि सबके पास आर्थिक मौका हो। हमने यह भी प्रयास किया कि अमेरिका हर चैलेंज का सामना करने के लिए तैयार रहे।

रंगभेद पर अपने विचार रखते हुए ओबामा ने कहा कि अब स्थिति में काफी सुधार है जैसे कई सालों पहले हालात थे अब वैसे नहीं हैं। हालांकि रंगभेद अभी भी समाज का एक विघटनकारी तत्व है। इसे खत्म करने के लिए लोगों के हृदय परिवर्तन की जरूरत है, सिर्फ कानून से काम नहीं चलेगा।

पिछले 8 सालों में एक भी विदेशी आतंकी हमला नहीं हुआ। अमेरिका पर हमला करने वाला कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश