1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में गन क्लचर पर रोक लगाने की अपील करते हुए रो पड़े ओबामा

अमेरिका में गन क्लचर पर रोक लगाने की अपील करते हुए रो पड़े ओबामा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2016 08:47 am IST,  Updated : Jan 06, 2016 08:47 am IST

अमेरिका में पिछले एक दशक में हुई व्यापक गोलीबारी में 10,000 से अधिक लोगों की जानें गई है। ओबामा इस पहल के बारे में बात करते हुए भावुक हो उठे और स्कूली बच्चों की मौत को याद कर रो पड़े।

barack obama emotional- India TV Hindi
barack obama emotional

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा देश में गोलीबारी की घटनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश के तहत कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को नजरअंदाज करते हुए कई शासकी उपाय लागू करने वाले हैं, जिनमें पृष्ठभूमि की जांच करना भी शामिल है। अमेरिका में पिछले एक दशक में हुई व्यापक गोलीबारी में 10,000 से अधिक लोगों की जानें गई है। ओबामा इस पहल के बारे में बात करते हुए भावुक हो उठे और स्कूली बच्चों की मौत को याद कर रो पड़े।

अपने अटार्नी जनरल और FBI निदेशक से इस संबंध में कुछ सिफारिशें प्राप्त करते हुए ओबामा ने कहा कि ये उपाय मेरे कानूनी प्राधिकार और कार्यकारी शाखा के दायरे में हैं। ओबामा ने कहा इसलिए अगले कुछ दिनों में हम ये पहल करने जा रहे हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को इस बारे में बेहतर समझ हो कि क्या चीज अंतर पैदा कर सकती है और हम क्या कर सकते हैं।

हालांकि ओबामा ने कहा कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि यह इस देश में हर हिंसक अपराध का हल नहीं करने जा रहा, यह गोलीबारी कर बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या करने की हर घटना को रोकने नहीं जा रहा। कांग्रेस ने इससे पहले बंदूक नियमों को कठोर बनाने के ओबामा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कांग्रेस में रिपब्लिकन का बहुमत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश