1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क दौरे से पहले ओबामा को दी गई विस्फोट की जानकारी

न्यूयॉर्क दौरे से पहले ओबामा को दी गई विस्फोट की जानकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2016 02:56 pm IST,  Updated : Sep 18, 2016 02:56 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के संयुक्त राष्ट्र महसभा के सत्र के लिए न्यूयॉर्क पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुए इरादतन विस्फोट के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। इस विस्फोट में कम से कम

blast- India TV Hindi
blast

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के संयुक्त राष्ट्र महसभा के सत्र के लिए न्यूयॉर्क पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुए इरादतन विस्फोट के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। इस विस्फोट में कम से कम 29 लोग घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क के चैल्सी इलाके में धमाका हुआ। यह शहर का व्यस्त आवासीय और कारोबारी इलाका है। विस्फोट की वजह से दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। यह विस्फोट उनके संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक के लिए न्यूयॉर्क आने से कुछ घंटे पहले हुआ है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया, न्यूयॉर्क सिटी में हुए विस्फोट के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दे दी गई। विस्फोट के कारणों की जांच चल रही है। जैसे ही अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी उसे राष्ट्रपति को बताया जाएगा। ओबामा को आज न्यूयॉर्क जाना है और कल से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भाग लेने के लिए अगले कई दिनों तक शहर में ही रूकना है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो ने इस विस्फोट को इरादतन कृत्य करार दिया, हालांकि यह भी कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे इसको आतंकवाद से जोड़कर देखा जाए।

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को भी न्यूयॉर्क में हुए धमाके के बारे में जानकारी दी गई है। वह वाशिंगटन डीसी में थी और कांग्रेशनल ब्लैक कोकस के रात्रि भोज को संबोधित कर रही थीं। विस्फोट का हवाला देते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी डोलांड ट्रंप ने कहा कि कड़े उपाय करने की जरूरत है। ट्रंप ने कहा हमें कड़ा रूख अख्तियार करना होगा। हम पता लगाएंगे। यह भयंकर चीज है जो हमारी दुनिया में और हमारे देश में हो रही है और हमें और कड़ा, स्मार्ट और चौकस होने की जरूरत है।

तथ्यों को जानना महत्वपूर्ण: हिलेरी

हिलेरी ने शनिवार देर रात कहा कि न्यूयॉर्क सिटी में हुए विस्फोट जैसी घटनाओं के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले तथ्यों को जानना महत्वपूर्ण है। उनसे पूछा गया था कि वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विस्फोट का तुरंत हवाला देने के बारे में क्या सोचती हैं। ट्रंप ने कोलोराडो स्पि्रंग्स में एक रैली में विमान से उतरने के कुछ वक्त बाद टिप्पणी की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा हमें कड़ा रूख अख्तियार करना होगा। हम पता लगाएंगे। यह भयंकर चीज है जो हमारी दुनिया में और हमारे देश में हो रही है तथा हमें और कड़ा, स्मार्ट और चौकस होने की जरूरत है। हम देखेंगे यह क्या है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश