1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने भारतीय-अमेरिकी महिला को संघीय जज बनाने के लिए नामित किया

ओबामा ने भारतीय-अमेरिकी महिला को संघीय जज बनाने के लिए नामित किया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2016 09:49 am IST,  Updated : Sep 14, 2016 09:49 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की 47 वर्षीय अमेरिकी महिला अटॉर्नी को न्यू यार्क स्थित अमेरिकी जिला अदालत पीठ के लिए नामित किया है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है।

gujarati- India TV Hindi
gujarati

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की 47 वर्षीय अमेरिकी महिला अटॉर्नी को न्यू यार्क स्थित अमेरिकी जिला अदालत पीठ के लिए नामित किया है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। ओबामा ने कल एक बयान में कहा, मुझे डायने गुजराती को अमेरिकी जिला अदालत पीठ में सेवाएं देने के लिए नामित करते हुए खुशी हो रही है। मुझे यकीन है कि वह अमेरिकी जनता की सेवा पूरी उत्कृष्टता के साथ करेंगी।

न्यू यार्क के दक्षिणी जिले के लिए वर्ष 2012 से यूएस अटॉर्नी ऑफिस के आपराधिक विभाग की उप प्रमुख के रूप में काम कर रहीं डायने को न्यू यार्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत में नामित किया गया है। सीनेट की मंजूरी के बाद वह संघीय जज के तौर पर काम करेंगी। वह दामोदर एम गुजराती की बेटी हैं, जो वेस्ट प्वाइंट स्थित यूएस मिलिट्री अकादमी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

डायने के पिता ने बंबई विश्वविद्यालय से 1960 में एमकॉम किया था और 1965 में शिकागो विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी। उनकी मां रूथ पिंकस गुजराती हैं। जानी-मानी संघीय वकील डायने वर्ष 1999 से आपराधिक विभाग में सहायक अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में कार्यरत हैं। डायने ने येल लॉ स्कूल से 1995 में जेडी किया था। उन्होंने 1990 में स्नातक की डिग्री कोलंबिया विश्वविद्यालय से ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश