
राष्ट्रपति वो हो, जो बंदूक लॉबी पर लगा सके अंकुश
हिलेरी ने कहा, "हमें एक ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता है, जो बंदूक लॉबी के खिलाफ खड़ा हो सके।" आय असमानता के मुद्दे पर भी बहस तीखी होती दिखी, खासकर न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के मुद्दे पर। बहस के दौरान जब हिलेरी ने प्रतिघंटा मजदूरी दर 15 डॉलर बढ़ाने के प्रयास को समर्थन देने की बात कही तो सैंडर्स ने इस पर हैरानी जताई।
न्यूनतम मजदूरी 15 डॉलर प्रति घंटा करने पर बहस
सैंडर्स के मुख्य चुनावी वादों में से न्यूनतम मजदूरी बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता आप किस तरह मजदूरी दर प्रतिघंटा 15 डॉलर करने का समर्थन कर रही हैं, जबकि आपका कहना है कि आप इसे न्यूनतम 12 डॉलर रखना चाहती हैं।" इस पर हिलेरी ने स्पष्ट किया कि हालांकि वह न्यूनतम मजदूरी दर 12 डॉलर प्रतिघंटा रखने के पक्ष में हैं, लेकिन यदि उनके पास इसे बढ़ाकर 15 डॉलर प्रतिघंटा करने के लिए प्रस्ताव लाया जाता है तो वह इस पर हस्ताक्षर करेंगी।