उटाह: अमेरिका के माउंटेन बाइकर निक्होली रोगाटकिन पिछले सप्ताह क्वालिफाइंग राउंड में 150 फीट ऊंचाई से खाई में गिर गए। तीन मिनट तक बेहोश रहने के बाद वह उठे और उन्होंने अपनी रेस पूरी की। रेडरबुल बाइकिंग दुनिया में सबसे खतरनाक बाइकिंग के लिए जानी जाती है।
बाइकिंग करते हुए निक्होली रोगाटकिन का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे खाई मे जा गिरे। यह देख कर सभी दर्शकों की धड़कने बड़ गई। वब तीन मिनट तक बेहोश पड़े रहे। होश आने पर उन्होंने खुद को भी संभाला और रेस भी पूरी की लेकिन वह रेस में क्वालिफआई नहीं हो पाए।
निक्होली रोगाटकिन ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि ''रेडबुल रैंपेज माउंट बाइकिंग इवेंट में जो हुआ, वह बेहद खतरनाक था। रेस के दौरान मैं ट्रैक से भटक गया। पहिया फ्री हो चुका था। मैं उछलकर 150 फीट नीचे आ गिरा। मैंने बैकफिलिप करते हुए सिर को चट्टान से टकराने से बचा लिया। हेल्मेट ने भी अपना काम बखूबी किया। मेडिकल टीम जब तक मेरे पास पहुंची, मैं खड़ा हो चुका था। नाक से खून बह रहा था, पर मैंने हेल्मेट पहना और निकल पड़ा रेस पूरी करने। मौत को मात देने के ये तीन मिनट मैं ताउम्र याद रखूंगा।''
अगली स्लािड में देखें और तस्वीरें