1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के अश्लील टिप्पणियों वाले वीडियो में दिख रहे टीवी होस्ट ने एनबीसी छोड़ा

ट्रंप के अश्लील टिप्पणियों वाले वीडियो में दिख रहे टीवी होस्ट ने एनबीसी छोड़ा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2016 12:17 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 12:17 pm IST

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियों वाले वीडियो में उनके साथ नजर आ रहे टीवी होस्ट बिली बुश आज एनबीसी छोड़ देंगे। यह खबर एनबीसी न्यूज ने दी है। बिली पूर्व

Trump, Billy Bush- India TV Hindi
Trump, Billy Bush

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियों वाले वीडियो में उनके साथ नजर आ रहे टीवी होस्ट बिली बुश आज एनबीसी छोड़ देंगे। यह खबर एनबीसी न्यूज ने दी है। बिली पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश के संबंधी हैं और साल 2005 में उन्होंने सेलीब्रिटी शो एक्सीस हॉलीवुड की मेजबानी की थी। टेप में इन दोनों के बीच इस शो के सेट पर की जा रही बातचीत है। 

बिली एनबीसी के सुबह के कार्यक्रम टुडे से अगस्त में जुड़े थे। एनबीसी न्यूज की ओर से कहा गया, एनबीसी के शो टुडे के मेजबान बुश इस शो को छोड़ रहे हैं, यह परिवर्तन कल से प्रभावी हो चुका है। बिली ने भी वक्तव्य दिया है जिसमें उन्होंने कहा है, मैं परिवार, दोस्तों और सहयोगियों का आभारी हूं जिन्होने मुझे इतना प्रोत्साहन दिया। 

वीडियो में ट्रंप कह रहे हैं कि महिलाओं की मर्जी के बगैर उन्हें छूने और उनका चुंबन लेने के लिए वे अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाते हैं जबकि बुश उनकी बातों पर हंस रहे हैं और ठिठोली कर रहे हैं। बुश ने कहा कि इस घटना में अपनी भूमिका को लेकर वे शर्मिंदा हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश