1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्रिटिश सांसद पुत्र पर महिलाओं का हमला

ब्रिटिश सांसद पुत्र पर महिलाओं का हमला

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2015 06:18 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 06:18 pm IST

लंदन: लंदन के लीसेस्टर स्क्वेयर स्थित केएफसी रेस्तरां में तीन महिलाओं ने ब्रिटिश सांसद के बेटे पर हमला कर दिया और उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गया। यह जानकारी शनिवार को मीडिया

ब्रिटिश सांसद पुत्र...- India TV Hindi
ब्रिटिश सांसद पुत्र पर महिलाओं का हमला

लंदन: लंदन के लीसेस्टर स्क्वेयर स्थित केएफसी रेस्तरां में तीन महिलाओं ने ब्रिटिश सांसद के बेटे पर हमला कर दिया और उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गया। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। 'द इंडिपेंडेंट' द्वारा शुक्रवार को जारी रपट के मुताबिक, नवनिर्वाचित कंजरवेटिव पार्टी की सांसद लेडी विक्टोरिया बॉर्विक ने कहा कि उनका 27 वर्षीय बेटा टॉम बॉर्विक लीसेस्टर स्क्वेयर स्थित रेस्तरां में कतार में खड़ा था, तभी तीन महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि घटना में तीन महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने टॉम को धक्का दिया, जो अपने दोस्तों के साथ कतार में खड़ा था। एक महिला ने उस पर पैर से वार किया, उसके बाद मुक्का मारा और उस पर चिल्ला पड़ी। विक्टोरिया ने कहा कि सुरक्षाकर्मी हमले के वक्त मूक दर्शक बने रहे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बाद में सड़क पर चला गया, जहां महिलाओं ने फिर हमला किया। अंतत: वह बेहोश होकर गिर गया और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश