वाशिंगटन: विसकन्सिन में आयोजित महत्वपूर्ण प्राइमरी चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित डेमोक्रेट बर्नी सैंडर्स ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन पर हमला तेज करते हुए कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं।
सैंडर्स (74) के हाथों विस्कन्सिन प्राइमरी में मात खाने वाली हिलेरी :68: ने कहा कि उन्हें वरमोंट के सीनेटर सैंडर्स के डेमोक्रेट होने पर ही संदेह है। वहीं सैंडर्स ने कहा कि हिलेरी राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।
फिलाडेल्फिया में एक प्रचार रैली के दौरान सैंडर्स ने अपने समर्थकों से कहा, ऐसा लगता है कि हिलेरी थोड़ा घबरा गई हैं। वह कहती रही हैं कि उन्हें लगता है कि मैं राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हूं।
सैंडर्स ने कहा, मुझे हिलेरी को जवाब में बस इतना कह लेने दीजिए: मैं नहीं मानता कि वह योग्य हैं। यदि आप अपनी सुपर पीएसी के जरिए वॉल स्ट्रीट से 1.5 करोड़ डॉलर लेती हैं तो मुझे नहीं लगता कि आप योग्य हैं। हालांकि हिलेरी के प्रचार अभियान की ओर से कहा गया कि अमेरिकी की पूर्व शीर्ष राजनयिक हिलेरी ने यह नहीं कहा कि सैंडर्स योग्य नहीं हैं।