1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सर रिचर्ड ब्रैनसन

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सर रिचर्ड ब्रैनसन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2016 02:36 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 02:36 pm IST

लंदन: खबर आ रही है कि दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन एक भीषण बाइक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए। उनके साथ यह दुर्घटना तब हुई जब

richard branson- India TV Hindi
richard branson

लंदन: खबर आ रही है कि दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन एक भीषण बाइक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए। उनके साथ यह दुर्घटना तब हुई जब वह अपने बच्चों के साथ साइक्लिंग कर रहे थे, और अचानक से उनकी बाइक स्पीड ब्रैकर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि, "एक समय मुझे ऐसा लगा कि मैं मरने वाला हूं"। डॉक्टरों का कहना कि ब्रैनसन को गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन उनके घुटने और चेहरे के लिगामेंट में थोड़ी चोट जरूर आई है। पहाड़ी से उतरते समय उनकी बाइक उछल जाने से ब्रैनसन मुंह के बल जमीन पर गिर गए थे। लेकिन हेलमेट की वजह से उनकी जान बच गई।

ब्रैनसन ने लिखा कि " मैं जब पहाड़ी से उतर रहा था तभी अचानक अंधेरा हो गया। मैंने मुश्किल से सोते हुए पुलिसकर्मी से टकराने से खुद को बचाया।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे तो लग रहा था कि मैं मरने वाला हूं। मैं हवा में कलाबाजियां खाता हुआ सड़क पर गिर पड़ा लेकिन खुशकिस्मत हूं कि ज्यादा चोट कंधे और गाल पर लगी। हेल्मेट ने मेरी जान बचा ली।" "मेरे गाल, घुटने, कंधे और शरीर पर कुछ चोट जरूर लगी है, लेकिन जल्द ठीक हो जाएंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश