1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया: छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त में एक महिला की मौत

कैलिफोर्निया: छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त में एक महिला की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2017 08:34 am IST,  Updated : Sep 06, 2017 08:34 am IST

अमेरिका में कैलिफोर्निया में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक अमेरिकी नागरिक और कोस्टा रीका की एक महिला की मौत हो गई।

california A woman dies in a small plane crash- India TV Hindi
california A woman dies in a small plane crash

सैन जोस: अमेरिका में कैलिफोर्निया में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक अमेरिकी नागरिक और कोस्टा रीका की एक महिला की मौत हो गई। विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही जमीन पर गिर गया था। (आज सू की से मिलेंगे पीएम मोदी, हो सकती है रोहिंग्या मुसलमानों पर चर्चा)

सैन जोस के बाहर हुई इस दुर्घटना में विमान में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से तीन यात्री एक अमेरिकी और दो कोस्टा रीका के नागरिक और एक कोस्टा रीका मूल का पायलट शामिल है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। राष्ट्रीय नागर विमानन प्राधिकरण ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश