1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल के कनाडाई रक्षा मंत्री को झेलनी पड़ी नस्ली टिप्पणी

भारतीय मूल के कनाडाई रक्षा मंत्री को झेलनी पड़ी नस्ली टिप्पणी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2015 11:03 am IST,  Updated : Nov 17, 2015 01:17 pm IST

टोरंटो: हाल ही में कनाडा के पहले सिख रक्षामंत्री बने भारतीय मूल के हरजीत सज्जन को सोशल मीडिया पर एक सैनिक की कथित तौर पर नस्ली टिप्पणी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कनाडा के

भारतीय मूल के कनाडाई...- India TV Hindi
भारतीय मूल के कनाडाई रक्षा मंत्री को झेलनी पड़ी नस्ली टिप्पणी

टोरंटो: हाल ही में कनाडा के पहले सिख रक्षामंत्री बने भारतीय मूल के हरजीत सज्जन को सोशल मीडिया पर एक सैनिक की कथित तौर पर नस्ली टिप्पणी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कनाडा के सशस्त्र बलों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 'द ग्लोब एंड मेल' के अनुसार, सेना ने सैनिक की पहचान बताने या क्या लिखा गया यह बताने से मना कर दिया, लेकिन एक सूत्र ने बताया कि क्यूबेक के एक गैर कमीशन प्राप्त एक सदस्य ने भारत में जन्मे सज्जन की जातीय पृष्ठभूमि के बारे में अनुचित बयान दिया।

सज्जन भारत से जाकर कनाडा में तब बस गए थे जब वह युवा थे। उनके खिलाफ अपमानजनक पोस्ट फ्रांसीसी भाषा में लिखा गया था। उसे तुरंत हटा दिया गया। वहीं बल के प्रवक्ता ने कहा कि सेना की चेन ऑफ कमांड मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश