1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा लिबरल हाथों में, ISIS के खिलाफ जारी नीति में होगा बड़ा बदलाव

कनाडा लिबरल हाथों में, ISIS के खिलाफ जारी नीति में होगा बड़ा बदलाव

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2015 05:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 06:03 pm IST

टोरंटो: कनाडा के संसदीय चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद लिबरल पार्टी के जस्टिन ट्रूडो ने ISIS को लेकर जारी नीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि इस संबंध

ट्रूडो ने ISIS को लेकर...- India TV Hindi
ट्रूडो ने ISIS को लेकर नीति में बदलाव के दिए संकेत

टोरंटो: कनाडा के संसदीय चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद लिबरल पार्टी के जस्टिन ट्रूडो ने ISIS को लेकर जारी नीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि इस संबंध में उन्‍होंने अपनी योजना से जुड़ी बातों को अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के साथ साझा भी किया है। हालांकि ISIS के खिलाफ जारी अभियान पर किस समय से कनाडा रोक लगाएगा इस संबंध में कोई तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका के साथ मिलकर कनाडा भी अभी तक ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भरपूर योगदान दे रहा है।

इससे पहले 9 साल तक कनाडा में था कंजर्वेटिव पार्टी का राज

गौरतलब है कि कनाडा में 9 साल के कंजर्वेटिव पार्टी के शासन का अंत हो गया है। और कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारी जीत दर्ज की है,और जस्टिन ट्रूडो कनाडा के नए प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। 338 सीटों वाली संसद के लिए हुए चुनाव में लिबरल पार्टी ने 184 सीटों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। 43 वर्षीय जस्टिन ट्रूडो कनाडा के दूसरे सबसे कम उम्र के पीएम हैं। स्टीफन हार्पर की कंजरवेटिव पार्टी ने 102, नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 41 सीटें हासिल की हैं। गत पार्लीमेंट में लिबरल पार्टी के महज 36 एमपी थे जबकि कंजरवेटिव तथा एनडीपी के क्रमश 159 तथा 95  एमपी थे।

 

इस बार 30 नई सीटें बनाई गई थीं जिस कारण कुल सीटों की संख्या  308  उन्होंने कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर की जगह को हरा कर उनकी जगह ली है। गौरतलब है कि इससे पहले स्‍टीफ हार्पर ने आईएसआईएस के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अमेरिका के साथ देने के लिए जानें जाते रहे हैं। लेकन सत्‍ता में बदलाव के साथ कनाडा की नीति में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश