मॉन्ट्रियल: कनाडा के नए प्रधानमंत्री का एक विडियो सामने आया है जिसमें वह भांगडा करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में वह मस्ती में नाच रहे है उन्होंने भारतीय कपड़े कुर्ता और पायजामा पहना हुआ है। 20 अक्टूबर को मॉन्ट्रियल में इंडियन-कैनेडियन कम्युनिटी की ओर से एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था जिस दौरान एक महिला ने कनाडा के नए पीएम जस्टिन को डांस फ्लोर पर ले गई और नाचने को कहा उन्होंने महिला को निराश नहीं किया और पंजाबी संगीत पर भांगडा किया। 43 साल ट्रूडो दुनिया के दूसरे सबसे युवा प्रधानमंत्री बनें हैं। इस युवा नेता की खूबसूरती प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार डांस फ्लोर पर उनका जोश आपको हैरान कर देगा। यहां कुर्ता-पायजामा पहने ट्रूडो एक पंजाबी गाने पर झूमते नजर आए।
प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद उन्होनें अपनी खुशी व्यक्त की और भांगडा किया इस वीडियो को यूट्यूब पर भी डाला गया है। गौरतलब है कि कनाडा के संसदीय चुनाव में लिबरल पार्टी से चुनाव लड़ रहे जस्टिन ट्रूडो ने भारी जीत हासिल की थी। इससे पहले स्टीफन हार्पर कनाडा के प्रधानमंत्री थे। ट्रूडो ने 184 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था। प्रधानमंत्री के पुत्र होने के बावजूद उन्होंने सीधे राजनीति में प्रवेश नहीं किया। वे शिक्षक और बंजी जंपिंग कोच रह चुके हैं, पर्यावरण, बॉक्सिंग और एक्टिंग तक में हाथ आजमा चुके हैं और 2008 में राजनीति में सक्रिय हुए। उनके पिता पिएरे ट्रूडो ने कनाडा को बदलने में एक अहम भूनिका निभाई है। 2013 में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की थी।