1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी की कमान पहली बार एक महिला संभालेंगी

कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी की कमान पहली बार एक महिला संभालेंगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 04, 2020 09:25 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 09:25 am IST

कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी के 31 वर्ष के इतिहास में पहली बार एक महिला इसकी कमान संभालेंगी।

कनाडा की अंतरिक्ष...- India TV Hindi
कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी की कमान पहली बार एक महिला संभालेंगी Image Source : SOCIAL MEDIA

ओटावा: कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी के 31 वर्ष के इतिहास में पहली बार एक महिला इसकी कमान संभालेंगी। सरकार ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। इसमें कहा गया कि लंबे समय तक लोकसेवा में कार्यरत रहीं लीजा कैम्पबेल एजेंसी की अध्यक्ष होंगी। वह 2015 से एजेंसी के प्रमुख रहे सिल्वेन लार्पोटे का स्थान लेंगी।

एक विज्ञप्ति में नवोन्मेष, विज्ञान एवं उद्योग के संघीय मंत्री नवदीप बैंस के हवाले से यह जानकारी दी गई। कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना मार्च 1989 में हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश