1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडाई नाबालिग पर आतंकी साजिश रचने के आरोप, विस्फोटक बरामद

कनाडाई नाबालिग पर आतंकी साजिश रचने के आरोप, विस्फोटक बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 09:42 am IST,  Updated : Jan 26, 2019 09:42 am IST

कनाडा में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उस पर आतंकवाद से जुड़े अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।

canada- India TV Hindi
canada

मॉन्ट्रियल। कनाडा में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उस पर आतंकवाद से जुड़े अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस के अधीक्षक पीटर लाम्बर्टूसी ने संवाददाताओं को बताया कि कनाडाई जांचकर्ताओं को दिसंबर के अंत में एफबीआई की खुफिया रिपोर्ट मिली थी जिसमें आंतकवादी हमले की साजिश के बारे में बताया गया था। हालांकि इसमें यह जानकारी नहीं थी कि यह हमला कब, कहां, और कैसे किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है लेकिन युवा संदिग्ध घरेलू विस्फोटक बनाने में लिप्त था और यही हमारी जांच का विषय है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किग्संटन और ओन्टारिओ के दो मकानों में शुक्रवार को तलाशी के दौरान ‘विस्फोटक पदार्थ’ बरामद हुआ। इस विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया। नाबालिग की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश