1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मां को गोली लगने के बाद जन्मे बच्चे की 4 दिन बाद मौत

मां को गोली लगने के बाद जन्मे बच्चे की 4 दिन बाद मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2020 10:48 am IST,  Updated : Oct 19, 2020 10:48 am IST

शिकागो में पिछले सप्ताह एक गर्भवती महिला को गोली लगी थी लेकिन डॉक्टरों ने किसी तरह से उनके बच्चे का जन्म कराया और चार दिन बाद बच्चे की मौत हो गई।

मां को गोली लगने के बाद...- India TV Hindi
मां को गोली लगने के बाद जन्मे बच्चे की 4 दिन बाद मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

शिकागो: शिकागो में पिछले सप्ताह एक गर्भवती महिला को गोली लगी थी लेकिन डॉक्टरों ने किसी तरह से उनके बच्चे का जन्म कराया और चार दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। शिकागो पुलिस ने बताया कि रविवार को बच्चे की मौत हो गई। वह सिर्फ चार दिन का था। बच्चे का जन्म मंगलवार को काफी नाजुक स्थिति में कराया गया क्योंकि उसकी 35 वर्षीय मां स्टेसी जोन्स को पीछे से दो बार गोली मारी गई थी। वह घटना के समय शहर के साउथ साइड में अपने घर के बाहर खड़ी थी।

महिला आठ महीने की गर्भवती थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शिकागो ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक जोन्स के दो अन्य बच्चे घटना के समय घर के भीतर सो रहे थे और वे सुरक्षित हैं। जोन्स के पिता टॉमी बेकर ने बताया कि वह टेनिसी से दो साल पहले यहां आई थी और यहां उन्होंने कुक काउंटी में प्रोबेशन अधिकारी के रूप में नौकरी शुरू की थी।

बेकर ने समाचार पत्र से कहा, ‘‘हमारे परिवार से उसे छीन लिया गया। मेरा दिल, मेरी पहली बच्ची को हमसे छीन लिया गया। यह एक ऐसी क्षति है, जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगा’’ अभी तक इस इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश