1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. द्विपक्षीय संबंध के 40 साल पूरे होने पर चीनी राष्ट्रपति और जॉर्डन किंग ने दी बधाई

द्विपक्षीय संबंध के 40 साल पूरे होने पर चीनी राष्ट्रपति और जॉर्डन किंग ने दी बधाई

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2017 12:38 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 12:38 pm IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी।

china and jordan- India TV Hindi
china and jordan

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी। शी ने बधाई संदेश में कहा कि पिछले 40 वर्षो में चीन और जॉर्डन के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार विकसित हुए हैं।

ये भी पढ़े

शी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संचार वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों में बना हुआ है। व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लाभप्रद नतीजे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चीन और जॉर्डन ने 2015 में रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया था। उन्हें दोनों देशों के संबंधों की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है।

शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने बधाई संदेश में कहा कि जॉर्डन और चीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से द्विपक्षीय संबंध तेजी से घनिष्ठ हुए हैं और इसके लाभप्रद नतीजे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों और इसके लोगों के बीच दोस्ती को लेकर गौरवान्वित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश