1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 13 साल के छात्र के साथ संबंध बनाकर प्रेग्नेंट हुईं टीचर

13 साल के छात्र के साथ संबंध बनाकर प्रेग्नेंट हुईं टीचर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2016 12:52 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 01:07 pm IST

अमरीका के टेक्सास स्थित स्कूल में एक टीचर के अपने 13 साल के स्टूडेंट के साथ संबंधों के खुलासे के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि टीचर पिछले कई महीनों से छात्र का लगातार यौन शोषण कर रही थी।

teacher- India TV Hindi
teacher

टेक्सास: अमरीका के टेक्सास स्थित स्कूल में एक टीचर के अपने 13 साल के स्टूडेंट के साथ संबंधों के खुलासे के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि टीचर पिछले कई महीनों से छात्र का लगातार यौन शोषण कर रही थी। वह उस लड़के से गर्भवती भी हो गई है और उसका कहना है कि ये सब लड़के के घर वालों की मर्जी से हुआ है। महिला का नाम एलेक्जांड्रिआ वीरा है, जो स्कूल में अंग्रेजी की टीचर है।

ये भी पढ़े-

आरोपी महिला टीचर ने अपना यह गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह छात्र के साथ बीते सितंबर माह से रिलेशनशिप में थी। वेरा ने खुलासा किया कि बच्चा अंग्रेजी की क्लास में नहीं आता था। इसके बाद उसने उसे क्लास में आने के लिए प्रेरित किया और धीरे-धीरे दोनों में रिलेशनशिप की शुरुआत हुई।

टेक्सास के ह्यूस्टन कोर्ट में जमा दस्तावेजों के अनुसार, दोनों लगभग रोजाना ही शारीरिक संबंध बनाते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला बच्चे को अपनी कार से घर तक ले जाती थी और कार में ही उसे किस किया करती थी।

आरोपी टीचर का कहना है कि यह सब लड़के के घरवालों की मर्जी से हुआ था। इतना ही नहीं बच्चे के परिवारवाले दोनों से होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक थे।

पुलिस ने वेरा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। वेरा के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश