1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से निधन

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2021 06:09 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 06:35 pm IST

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री और ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ के अध्यक्ष कॉलिन पॉवेल का कोरोना के चलते 84 साल की उम्र में सोमवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। 

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल का कोरोना के चलते निधन- India TV Hindi
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल का कोरोना के चलते निधन Image Source : ANI

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री और ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ के अध्यक्ष कॉलिन पॉवेल का कोरोना के चलते 84 साल की उम्र में सोमवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। कॉलिन पॉवेल विदेश मंत्री के अलावा ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन भी रह चुके थे। कॉलिन पॉवेल के परिवार ने फेसबुक पोस्ट लिखकर भी इस बात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर एक घोषणा में, परिवार ने कहा कि पावेल का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था। परिवार ने कहा, “हमने एक शानदार और प्यार करने वाले पति, पिता, दादा और एक महान अमेरिकी को खो दिया है।” 

कॉलिन पॉवेल के परिवार ने फेसबुक पर कहा कि पहले अश्वेत अमेरिकी विदेश मंत्री जिनके कई रिपब्लिकन प्रशासनों में नेतृत्व ने 20वीं सदी के अंतिम वर्षों और 21वीं सदी के शुरुआती वर्षों में अमेरिकी विदेश नीति को आकार देने में मदद की। परिवार ने कहा कि हमने एक उल्लेखनीय और प्यार करने वाले पति, पिता, दादा और एक महान अमेरिकी को खो दिया है। उन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश