1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोलंबिया: भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से 100 बच्चों सहित 311 लोगों की मौत

कोलंबिया: भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से 100 बच्चों सहित 311 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2017 03:34 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 11:24 am IST

कोलंबिया में भारी बारिश की वजह से जमीन धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 311 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक , नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने गुरुवार को कहा कि 311 पीड़ितों में करीब 100 बच्चे शामिल हैं।

colombia- India TV Hindi
colombia

बोगोटा: कोलंबिया में भारी बारिश की वजह से जमीन धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 311 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक , नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने गुरुवार को कहा कि 311 पीड़ितों में करीब 100 बच्चे शामिल हैं।

ये भी पढ़े

यहां हुई 31 मार्च को भारी बारिश से तीन नदियों -मोकोआ, संगोएको और मुलातो- में बाढ़ आ गई। इससे पुतुमायो इलाके की राजधानी मोकोआ के आस पास के कई इलाकों में तबाही मच गई।

कोलंबियाई राष्ट्रपति जान मैनुअल सांतोस ने सोमवार को इस आपदा से निपटने के लिए आर्थिक, सामाजिक और पारिस्थितिक आपातकाल की घोषित की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश