1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोलोराडो में गोलीबारी कें एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत

कोलोराडो में गोलीबारी कें एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 28, 2015 08:36 am IST,  Updated : Nov 28, 2015 09:26 am IST

नई दिल्ली: अमेरिका के कोलोराडो में एक हथियारबंद हमलावर द्वारा परिवार नियोजन केंद्र की गई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्‍य घायल हो गए। एक हमलावर को पुलिस ने

अमेरिका: कोलाराडो में...- India TV Hindi
अमेरिका: कोलाराडो में गोलीबारी, तीन की मौत

नई दिल्ली: अमेरिका के कोलोराडो में एक हथियारबंद हमलावर द्वारा परिवार नियोजन केंद्र की गई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्‍य घायल हो गए। एक हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वारदात के पीछे कारणों का पता नहीं चला है। कोलोराडो के मेयर जॉन सूदर के मुताबिक़ 'प्लैन्ड पेरेन्टहुड' में हालात सामान्य हो गए हैं। कोलोराडो के एटॉर्नी जनरल सिंथिया कॉफ़मैन ने ट्वीट कर दुख जताया कि कुछ लोगों की जानें गईं है। हालांकि उन्होंने इसका कोई ब्यौरा नहीं दिया है. गोलीबारी में पांच पुलिसकर्मियों समेत 11 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार हमलावर एक जन्म नियंत्रण क्लीनिक के अंदर से पुलिस पर गोलियां चला रहा था। पुलिस के पहुंचने तक उसने कई लोगों को नियंत्रण में ले लिया था। लेफ्टिनेंट कैथरीन बकले के मुताबिक़ संदिग्ध इमारत के अंदर अपने साथ कुछ सामान लेकर गया था लेकिन वह क्या था इसका पता नहीं चला। क्लीनिक के पास एक हेयर सलून के मैनेजर डेनिस स्पेलर के मुताबिक़ उन्होंने पांच मिनट में 20 बार गोली चलने की आवाजें सुनीं। उन्होंने एक अखबार को बताया कि दो पुलिसवाले घायल होकर गिरे हैं और उनमें से एक उन्हें पुलिस वैन में डालने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय पेनरोज़ अस्पताल ने अपने यहां हमले में घायल पांच लोगों के होने की पुष्टि की है। जिस क्लीनिक में हमलावर घुसा था उसे 'प्लैन्ड पेरेन्टहुड' नामक संस्था चलाती है। पूरे अमरीका में इसके सात सौ क्लीनिक हैं। गर्भपात कराने के चलते इस संस्था के ख़िलाफ काफ़ी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। हालांकि 'प्लैन्ड पेरेन्टहुड' ने कहा है कि उन्हें साफ़ नहीं है कि हमले के पीछे उन्हें ही लक्ष्य बनाया गया था?

न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक़ शहर पर किसी तरह का कोई ख़तरा नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश