1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: कोलोराडो स्थित वॉलमार्ट में अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

अमेरिका: कोलोराडो स्थित वॉलमार्ट में अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2017 07:05 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 08:48 am IST

अमेरिका में कोलोराडो के एक वॉलमार्ट स्टोर के अंदर आज हुई गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक महिला जख्मी हो गई।

colorado shooting- India TV Hindi
colorado shooting

वाशिंगटन: अमेरिका में कोलोराडो के एक वॉलमार्ट स्टोर के अंदर आज हुई गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक महिला जख्मी हो गई। थार्नटन पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति एक सक्रिय शूटर नहीं था लेकिन उन्होंने लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी।

थार्नटन पुलिस विभाग ने एक शुरूआती ट्वीट में बताया ‘‘ 9900 ग्रांट स्ट्रीट पर वॉलमार्ट स्टोर में अभी अभी गोलीबारी हुई है। कृपया इलाके से दूर रहें।’’ वॉलमार्ट के पार्किंग स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के वाहन देखे गए हैं।

स्थानीय समाचार चैनलों की खबरों में कहा गया है कि कुछ एंबुलेंस वॉलमार्ट की ओर रवाना की गई हैं। उन्होंने घटनास्थल पर ‘अफरा.तफरी’ होने की बात भी कही है। अंतिम सूचना आने के बाद पुलिस महकमा संवाददाता सम्मेलन कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश