1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus: ड्यूटी पर तैनात 1,000 से ज्यादा सैनिक संक्रमित -पेंटागन

Coronavirus: ड्यूटी पर तैनात 1,000 से ज्यादा सैनिक संक्रमित -पेंटागन

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2020 09:11 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 09:11 pm IST

अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि इस सप्ताह तक ड्यूटी पर तैनात 1,000 से ज्यादा सैनिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोमवार सुबह तक 1,132 सैनिकों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

US Army- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

वाशिंगटन. अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि इस सप्ताह तक ड्यूटी पर तैनात 1,000 से ज्यादा सैनिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोमवार सुबह तक 1,132 सैनिकों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

शुक्रवार को यह संख्या 978 थी। नेशनल गार्ड के 303 सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सैन्य सेवाओं में सबसे ज्यादा 431 मामले नौसेना के हैं। इनमें से 150 से ज्यादा कर्मी विमान वाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के चालक दल के सदस्य हैं।

आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां अबतक 3 लाख 39 हजार लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हो चुके हैं। पूरे देश में 9 हजार 687 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुके है। अभी 8 हजार से ज्यादा कोरना पीड़ितों की बेहद नाजुक हालत में हैं। 

अमेरिका में चार भारतीयों की मौत

अमेरिका में चार भारतीय नागरिकों की कोरोना वायरस से मौत हो गयी है। एक मलयाली प्रवासी संगठन ने यह जानकारी दी है। न्यूयार्क में अलेयम्मा कुरियाकोसे (65) की कोविड-19 से जान चली गयी।

फेडरेशन ऑफ केरल एसोसिएशन इन नोर्थ अमेरिका ने तीन अन्य भारतीयों- थंकचान एनचेनाट्टू (51), अब्राहम सैम्युअल (45) और शॉन अब्राहम (21) की कोरोना वायरस से मौत हो गयी। न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह मृतकों के परिवारों के संपर्क में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश