1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अंक आधारित ग्रीन कार्ड प्रणाली से होगा कुशल विदेशी कर्मचारियों के हित में

अंक आधारित ग्रीन कार्ड प्रणाली से होगा कुशल विदेशी कर्मचारियों के हित में

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2017 02:32 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 02:32 pm IST

अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि उसने ग्रीन कार्ड पाने के लिये जो अंक आधारित प्रणाली शुरू की है उसका एकमात्र मकसद पेशेवर तौर पर कुशल विदेशी कर्मचारियों का हित है।

Digit based green card system will be in the interest of...- India TV Hindi
Digit based green card system will be in the interest of skilled foreign workers

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि उसने ग्रीन कार्ड पाने के लिये जो अंक आधारित प्रणाली शुरू की है उसका एकमात्र मकसद पेशेवर तौर पर कुशल विदेशी कर्मचारियों का हित है। इससे जहां एक तरफ कुशल पेशेवरों को फायदा होगा वहीं कमजोर और बिना कुशलता वाले लोगों को यह हतोत्साहित करेगा। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह बात कही है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विधेयक का समर्थन करने की बात कहने के एक दिन बाद आया है। इस विधेयक के पारित होने पर अमेरिका पहुंचने वाले वैध आव्रजकों की संख्या घटकर आधी रह जायेगी। इसमें पात्रता आधारित प्रणाली का पक्ष लिया गया है जिसमें कि अंग्रेजी बोलने वाला कुशल कर्मचारियों को वहां का निवासी होने की अनुमति दी जायेगी। (अफगानिस्तान में हुए आत्मघाती विस्फोट में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 4 घायल)

राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेसन मिलर ने कल व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ट्रंप प्रशासन ने परिवार आधारित आव्रजन को भी सीमित करने का प्रस्ताव किया है। अब परिवार में केवल पत्नी और नवजात बच्चे ही शामिल होंगे।

मिलर ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था कनाडा और आस्ट्रेलिया में पहले से ही है। उन्होंने कहा कि अंक आधारित प्रवेश प्रणाली एतिहासिक कदम है। ट्रंप ने अपने भाषणों में अंक आधारित प्रणाली के बारे में चर्चा की है। अंक आधारित इस प्रणाली में यह देखा जायेगा कि आवेदक को अंग्रेजी बोलनी आती हैअथवा नहीं, कुछ अन्य कारकों की भी इसमें जांच हो सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश