नई दिल्ली: किसी ने सच ही कहा है कि दुनिया गोल है यहां कुछ भी होना संभव है। ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसे सुनकर आपको हैरानी होगी और शायद आप इस पर यकीन भी ना करे लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। दुनिया में एक ऐसा इंसान भी है जिसके 1300 नाजायज बच्चे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने इस बात का खुलासा किया है। यह आदमी अमेरिका के एक शहर नैशविल का रहने वाला है, जो कि टेनेसी राज्य की राजधानी है। यह व्यक्ति पेशे से एक डाकिया है एक अंग्रेजी वेबसाइट ने बताया कि 87 वर्षीय इस व्यक्ति के 1300 बच्चे हैं। टेनिसी राज्य ने व्यक्ति के डीएनए सैंपल को देखकर 1300 बच्चे होने की पुष्टि की।
बुजुर्ग का कहना है कि उसने जो कुछ भी किया है उसके लिए वह बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं है। क्योंकि उस जमाने में गर्भनिरोध जैसी चीजें नहीं थी और अगर थी भी तो लोग इससे अंजान थे। उनका कहना है कि मैंने महान सिंगर जॉनी कैश की अदाओं को देखकर यह सब किया था। वह यह भी कहते हैं कि ‘मुझे लगता था की मैं सच में जॉनी कैश हूं और जो वास्तविक में 20वीं सदी में महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय था।
प्राइवेट डिटेक्टर ‘सिड रॉय’ को इस बात को सबके सामने लाने में पूरे 15 साल का समय लग गया। उन्होंने बताया कि ‘यह सब 2001 में शुरू हुआ जब मैंने टेनेसी राज्य के ‘बायोलॉजिकल फादर’ की जांच पड़ताल शुरू की और नतीजे के बाद मैं बिल्कुल चकित रह गया। इसलिए ये रहस्य पूरी तरह से जानना मेरे लिए एक निजी मिशन बना गया। जब भी मुझे खाली समय मिलता था, मैं कोशिश करता था कि ज़्यादा से ज़्यादा गवाह इकट्ठा किया जाए जिससे सच सामने आ सके। आखिरकार, डीएनए परीक्षण हाल के वर्षों वास्तव में इतने सस्ते और आसान हो गए कि इनका प्रयोग कर मुझे जानकारी इकट्ठा करने में बहुत मदद मिली। चौकाने वाली बात तो ये है कि अभी तक किसी ने इस बुज़ुर्ग के खिलाफ कोई कानूनी करवाई नहीं की।