1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप के दामाद होंगे राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार

डोनाल्ड ट्रंप के दामाद होंगे राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2017 09:46 am IST,  Updated : Jan 10, 2017 09:46 am IST

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दामाद, प्रॉपर्टी डेवलपर और प्रकाशक जैरेड कुशनर को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार बनाने की घोषणा की है।

donald trump appoints jared kushner as senior advisor- India TV Hindi
donald trump appoints jared kushner as senior advisor

न्यूयॉर्क: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानून और नैतिकता से संबंधित चिंताओं को दरकिनार करते हुए अपने दामाद, प्रॉपर्टी डेवलपर और प्रकाशक जैरेड कुशनर को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार बनाने की घोषणा की है। नवनिर्वाचित रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने कहा कि कुशनर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। कुशनर, ट्रंप के अभियान कार्यक्रम का हिस्सा थे। इसके अलावा उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बदलाव दल के बयान के मुताबिक, फोब्र्स का अनुमान है कि कुशनर अपने अभिभावकों और भाई के साथ संयुक्त रूप से करीब 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। वह प्रशासन में अपनी सेवाएं देने के एवज में वेतन नहीं लेंगे।

बयान में कहा गया है कि 35 वर्षीय जैरेड व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ राइनस प्रीबस और मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन के साथ मिलकर ट्रंप के एजेंडे को कार्यान्वित करेंगे।

ट्रंप ने कल घोषणा की थी, अभियान और बदलाव के दौरान जैरेड एक विश्वसनीय सलाहकार रहे और अपने प्रशासन में एक प्रमुख भूमिका में उन्हें लेने पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा, वह उद्योग और राजनीति दोनों क्षेत्रों में काफी सफल रहे हैं। वह मेरे दल के एक अहम सदस्य होंगे, जैसा कि मैंने अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देने का महत्वकांक्षी एजेंडा बनाया और उस पर अमल करता हूं।

कुशनर ने इस जिम्मेदारी का सम्मान के तौर पर स्वागत करते हुए कहा कि वह सेवा का यह अवसर पाकर अभिभूत हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश