1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, मेरे खिलाफ नियमों को तोड़ा-मरोड़ा गया

डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, मेरे खिलाफ नियमों को तोड़ा-मरोड़ा गया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2016 01:26 pm IST,  Updated : Apr 13, 2016 01:26 pm IST

डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेताओं पर आज आरोप लगाया कि वे प्राइमरी चुनाव के नियमों को उनके खिलाफ तोड़ मरोड़ रहे हैं ताकि वह चुनाव में पार्टी की उम्मीदवारी हासिल नहीं कर पाएं।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेताओं पर आज आरोप लगाया कि वे प्राइमरी चुनाव के नियमों को उनके खिलाफ तोड़ मरोड़ रहे हैं ताकि वह चुनाव में पार्टी की उम्मीदवारी हासिल नहीं कर पाएं।

69 वर्षीय ट्रंप ने एक टाउन हाल में सीएनएन से कहा, मैं नियमों को अच्छी तरह जानता हूं लेकिन मैं यह भी जानता हं कि नेताओं ने इन्हें मेरे खिलाफ तोड़ा मरोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में उन्हें उनके मुख्य रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज से अधिक मत मिले, इसके बावजूद कू्रज को अधिक डेलीगेट का समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि इसी तरह डेमोक्रेट नेताओं ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनका उम्मीदवार बनने के दावेदार बर्नी सैंडर्स के खिलाफ नियमों को तोड़ा मरोड़ा है ताकि यह सुनिश्चित हो कि उनकी पसंदीदा हिलेरी क्लिंटन को उम्मीदवारी मिल सके।

ट्रंप ने कहा, उन्हें उनके खिलाफ बदला गया है। उन्हें वास्तव में बदला गया है। उनके मामले में, वे सुपर डेलीगेट है। मेरे मामले में, यह स्पष्ट है। लेकिन इन्हें मेरे खिलाफ तोड़ा मरोड़ा गया है। ट्रंप के पास इस समय 755 और क्रूज के पास 545 डेलीगेट हैं। उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए 1237 डेलीगेट की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश