1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अब डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को बताया ‘बेहद सम्मानित’ व्यक्ति

अब डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को बताया ‘बेहद सम्मानित’ व्यक्ति

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2018 07:26 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 07:27 am IST

इससे पहले ट्रम्प ने पिछले साल किम को ‘‘लिटिल रॉकेट मैन’ कहा था और उकसाए जाने पर उत्तर कोरिया को ‘‘बर्बाद’’ करने की धमकी दी...

donald trump and kim jong-un- India TV Hindi
donald trump and kim jong-un

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘‘बेहद सम्मानित’’ व्यक्ति बताया और उम्मीद जताई कि वे ‘‘बहुत जल्द’’ मिलेंगे।

अमेरिका बर्बरता एवं छल के लिए लंबे समय से किम परिवार की आलोचना करता रहा है और ट्रंप की उत्तर कोरियाई नेता की तारीफ, स्थिति में आया एक नाटकीय बदलाव है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वह (किम जोंग उन) काफी खुले हुए हैं और हम जो देख रहे हैं, उससे लगता है कि वे एक बेहद सम्मानित इंसान हैं। इन सालों में उत्तर कोरिया ने काफी वादे किए लेकिन वे कभी भी इस स्थिति में नहीं थे।’’

इससे पहले ट्रम्प ने पिछले साल किम को ‘‘लिटिल रॉकेट मैन’ कहा था और उकसाए जाने पर उत्तर कोरिया को ‘‘बर्बाद’’ करने की धमकी दी। वहीं किम ने ट्रंप को ‘‘मानसिक रूप से विक्षिप्त इंसान’’ बताया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश