1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत-चीन सीमा विवाद: ट्रंप ने फिर दिया समझौते का ऑफर, बोले- अगर हम मदद कर सकते हैं, तो...

भारत-चीन सीमा विवाद: ट्रंप ने फिर दिया समझौते का ऑफर, बोले- अगर हम मदद कर सकते हैं, तो...

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2020 10:01 am IST,  Updated : Sep 25, 2020 10:01 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और चीन मौजूदा सीमा विवाद हल कर लेंगे। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोनों एशियाई देशों की मदद की पेशकश की।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : FILE PHOTO

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और चीन मौजूदा सीमा विवाद हल कर लेंगे। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोनों एशियाई देशों की मदद की पेशकश की। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे पता है कि चीन और भारत मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे इससे निपट लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम मदद कर सकते हैं, तो जरूर मदद करना चाहेंगे।’’

राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने कई महीनों से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध को हल करने के लिए वार्ता की थी। इस बीच, समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अपनी एक खबर में कहा कि सीमा संघर्ष भारत को एक असंयमित प्रतिक्रिया के लिए उकसा रहा है। अखबार ने कहा, ‘‘भारत नए जहाजों के निर्माण और तटीय निगरानी चौकियों का नेटवर्क बनाते हुए अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास बढ़ा रहा है जो नई दिल्ली को हिंद महासागर के समुद्री यातायात पर नजर रखने में मदद करेगा।’’

भारत और दक्षिण एशिया मामलों के अमेरिकी विशेषज्ञ एशले टेलिस ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने इस संकट में भारत के समर्थन करने में बहुत पारदर्शी रुख अपनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश