1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मीडिया टीम से बहुत खुश है ट्रंप: व्हाइट हाउस

मीडिया टीम से बहुत खुश है ट्रंप: व्हाइट हाउस

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2017 12:35 pm IST,  Updated : May 31, 2017 12:35 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संचार निदेशक माइकल ड्यूबके के इस्तीफा देने बाद आज व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप अपनी मीडिया टीम के कामकाज से बहुत खुश हैं और अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने को लेकर आशान्वित हैं।

donald trump is happy from the work of his media - India TV Hindi
donald trump is happy from the work of his media

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संचार निदेशक माइकल ड्यूबके के इस्तीफा देने बाद आज व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप अपनी मीडिया टीम के कामकाज से बहुत खुश हैं और अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने को लेकर आशान्वित हैं। (FB पोस्ट लाइक करने पर पति ने चिपकाया पत्नी का प्राइवेट पार्ट)

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं से कहा, राष्ट्रपति अपनी टीम से बहुत खुश हैं और उनका एक ठोस एजेंडा है जिसे वह आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने को ले कर आशान्वित हैं ताकि अमेरिकी लोगों के लिए नतीजे हासिल किये जा सकें।

वह उन खबरों के संदर्भ में जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि ट्रंप अपनी संचार टीम में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं और इसी के तहत ड्यूबके ने इस्तीफा दिया है।

व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टॉफ रींस प्रीबस ने कहा, माइक ने राष्ट्रपति के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय दौरे से ठीक पहले इस्तीफा दिया और अगली व्यवस्था तक पद पर बने रहने की पेशकश की। स्पाइसर ने उन खबरों से इनकार किया कि ड्यूबके का इस्तीफा ट्रंप की ओर से अपनी मीडिया टीम को फिर से गठित करने का प्रयासों का हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश