1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जिंदगी की सच्चाई है पापा की 'लॉकर रूम बातचीत': जूनियर ट्रंप

जिंदगी की सच्चाई है पापा की 'लॉकर रूम बातचीत': जूनियर ट्रंप

 Written By: IANS
 Published : Oct 23, 2016 08:07 pm IST,  Updated : Oct 23, 2016 08:07 pm IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन प्रत्याशी डॉनल्ड ट्रंप के बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने पिता के 2005 के वीडियो में कही गई बातों को जिंदगी की सच्चाई बताया है।

Donald trump Junior | AP File Photo- India TV Hindi
Donald trump Junior | AP File Photo

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन प्रत्याशी डॉनल्ड ट्रंप के बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने पिता के 2005 के वीडियो में कही गई बातों को जिंदगी की सच्चाई बताया है। इस वीडियो में ट्रंप को महिलाओं को जबरन छूने और उनके साथ सेक्स करने की इच्छा जताते दिख रहे हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कीरो रेडियो 97.3 के कार्यक्रम 'डोरी मोनसून शो' में ट्रंप जूनियर ने कहा, ‘यकीनन, वह इससे खुश नहीं हैं लेकिन हम सभी को शायद यह पता होगा कि किसी भी पुरुष की अन्य पुरुषों के साथ बंद कमरे में बातें ऐसी ही होती हैं और यह जीवन की सच्चाई है।’ 'सीएनएन' ने ट्रंप के बेटे के हवाले से बताया, ‘मुझे लगता है वह सामान्य अमेरिकी नागरिकों की तरह हैं क्योंकि कई मामलों में वह बिल्कुल आम लोगों की तरह हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने हर बयान को चमकाने में नहीं लगाई है, अपनी हर बात पर पॉलिश चढ़ाने में नहीं लगाई है।’

Donald Trump | AP File Photo
Donald Trump | AP File Photo

डॉनल्ड ट्रंप। (फोटो: AP)

डॉनल्ड ट्रंप ने इस वीडियो के जारी होने के तुरंत बाद माफी मांगी थी और इसे 'लॉकर रूम' बातचीत करार दिया था। ट्रंप जूनियर ने अपने पिता की टिप्पणियों को 'गलत' करार दिया। ट्रंप जूनियर ने अपने पिता के बारे में कहा, ‘वह दिल से बोलते हैं और यह एक ऐसी बात है जिसको होते हुआ हम नहीं देखना चाहते, यह उनकी एक गलती थी। उन्हें इसका अहसास है लेकिन वह गलती कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी नेता बनने की कोशिश में नहीं खर्च की है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश