1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपोर्टर के साथ मारपीट करने वाले सांसद की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपोर्टर के साथ मारपीट करने वाले सांसद की तारीफ की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 03:45 pm IST

सांसद ग्रेग गियानफोर्ट को खराब आचरण के लिए छह महीने की जेल की सजा हुई थी

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पत्रकार से साथ मारपीट करने वाले अमेरिकी सांसद की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की। सांसद ग्रेग गियानफोर्ट को खराब आचरण के लिए छह महीने की जेल की सजा हुई थी हालांकि सजा को तत्काल लागू नहीं किया जा रहा है। उन्हें 40 घंटे की सामुदायिक सेवा करने और 385 डॉलर का जुर्माना देने के लिए कहा गया था। 

ट्रंप की मोंटाना में एक रैली में यह टिप्पणी तब सामने आई जब पत्रकार जमाल खशोगी की गुमशुदगी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश देखा जा रहा है। रैली में ट्रंप ने लोगों से गियानफोर्ट के लिए वोट देने की अपील करते हुए उन्हें ‘‘मोंटाना का अद्भुत नेता’’ और ‘‘कांग्रेस में सबसे सम्मानित व्यक्ति’’ बताया। 

राष्ट्रपति ने द गार्जियन के रिपोर्टर बेन जैकब्स पर गियानफोर्ट के हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘खैर, उनसे कभी ना उलझना। और जो व्यक्ति शक्ति प्रदर्शन कर सकता है वह मेरी तरह है, वह मेरा पसंदीदा व्यक्ति है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश