1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गद्दाफी और सद्दाम जिंदा होते तो दुनिया बेहतर होती: डोनाल्ड ट्रंप

गद्दाफी और सद्दाम जिंदा होते तो दुनिया बेहतर होती: डोनाल्ड ट्रंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2015 09:47 am IST,  Updated : Oct 26, 2015 09:51 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अरबपति रीयल इस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अगर इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम

'गद्दाफी और सद्दाम...- India TV Hindi
'गद्दाफी और सद्दाम जिंदा होते तो आज दुनिया बेहतर होती'

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अरबपति रीयल इस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अगर इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन और लीबिया के शासक मुअम्मर गद्दाफी सत्ता में होते तो दुनिया बेहतर जगह होती।

डोनाल्ड ने एक टीवी चैनल के टॉक शो 'स्टेट ऑफ यूनियन' में यह पूछे जाने पर कि क्या सद्दाम (इराक) और गद्दाफी (लीबिया) अब भी सत्ता के शीर्ष पर होते तो दुनिया बेहतर होती? ट्रंप ने कहा, 'सौ फीसदी।'

ट्रंप ने कहा कि लोगों के सिर कलम किए जाते हैं। वे लोग डुबोए जा रहे हैं। यह हालत सद्दाम और गद्दाफी के शासन से भी बदतर है। उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब है क्या हुआ उसे देखिए। लीबिया तबाह है। लीबिया एक त्रासदी है। इराक एक त्रासदी है। सीरिया एक त्रासदी है। पूरा मध्य पूर्व हिलेरी क्लिंटन और ओबामा के गिर्द मंडरा रहा है। यह मंडराता रहेगा।' इराक को आतंकवाद का हावर्ड बताते हुए ट्रंप ने कहा देश आतंकवादियों का ट्रेनिंग सेंटर बन चुका है।

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से हिलेरी क्लिंटन उनकी प्रतिद्वंद्वी हो सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश