1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको सीमा पर 800 अतिरिक्त जवानों को भेजेगा अमेरिका

मेक्सिको सीमा पर 800 अतिरिक्त जवानों को भेजेगा अमेरिका

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2018 02:46 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 02:46 pm IST

अनुमान लगाया जा रहा है कि पेंटागन सक्रिय ड्यूटी वाले जवानों का इस्तेमाल कर इस मिशन के लिए काफी खर्च करेगा। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि क्या आंतरिक सुरक्षा विभाग, पेंटागन को इसकी प्रतिपूर्ति करेगा या नहीं।

मेक्सिको सीमा पर 800 अतिरिक्त जवानों को भेजेगा अमेरिका- India TV Hindi
मेक्सिको सीमा पर 800 अतिरिक्त जवानों को भेजेगा अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस मेक्सिको से लगी सीमा पर 800 अतिरिक्त जवानों की तैनाती के आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। ये जवान मध्य अमेरिका से अमेरिका में प्रवेश करने वाले प्रवासियों के काफिले को रोकने में सीमा गश्ती अधिकारियों की मदद करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएनएन से गुरुवार को कहा कि तैनाती के अंतिम विवरण पर काम किया जा रहा है, जिसमें ये बातें शामिल हैं कि जवान कहां से आएंगे और उनके विशिष्ट कार्य क्या होंगे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि पेंटागन सक्रिय ड्यूटी वाले जवानों का इस्तेमाल कर इस मिशन के लिए काफी खर्च करेगा। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि क्या आंतरिक सुरक्षा विभाग, पेंटागन को इसकी प्रतिपूर्ति करेगा या नहीं।

अधिकारियों के अनुसार, पेंटागन पर व्हाइट हाउस से जवानों को दक्षिणी सीमा पर भेजे जाने के लिए दबाव बढ़ रहा है। यह दबाव खास तौर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार सेना के इस्तेमाल की बात कहने के बाद बढ़ा है।

जवान प्रवासियों को रोकने के लिए प्राणघातक कार्रवाई में शामिल नहीं होंगे।​ इसके बजाय उनके सीमा से लगे कई मुख्य बिदुंओं पर बाड़ लगाने, दीवार बनाने की सामग्री व दूसरे तकनीकी सहयोग प्रदान किए जाने की उम्मीद है। ​जवान यह कार्य प्रवासियों के सीमा पार करने की कोशिश वाली जगहों पर करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश