1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के पूर्व रसोइए ने की फेसबुक पर ओबामा की हत्या की अपील

ट्रंप के पूर्व रसोइए ने की फेसबुक पर ओबामा की हत्या की अपील

 Written By: Bhasha
 Published : May 14, 2016 08:45 am IST,  Updated : May 14, 2016 08:45 am IST

डोनाल्ड ट्रंप के लिए 17 साल तक काम कर चुके उनके पूर्व रसोइए ने 'फेसबुक' पर एक घृणा संदेश पोस्ट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की हत्या की अपील की है।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए 17 साल तक काम कर चुके उनके पूर्व रसोइए ने 'फेसबुक' पर एक घृणा संदेश पोस्ट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की हत्या की अपील की है। 'सीक्रेट सर्विस' इस मामले की जांच करेगी।

सेनेकल 17 साल तक ट्रंप का रसोइया रहा

ट्रंप के प्रचार अभियान ने इस संदेश की निंदा की है और खुद को ट्रंप के काफी समय पहले रहे रसोइए 84 वर्षीय एंथनी सेनेकल के इस ‘भयावह बयान’ से अलग कर लिया है। सेनेकल ने 17 साल तक ट्रंप के रसोइए के रूप में काम किया। इसके बाद उन्हें बिजनेस क्षेत्र के इस दिग्गज की फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित संपत्ति मार-आ-लागो में इतिहासकार के रूप में तैनात कर दिया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार 'द सीक्रेट सर्विस' ने कहा है कि वह इस मामले की जांच करेगी। इसके प्रवक्ता रॉबर्ट होबैक ने कहा, ‘यूएस सीक्रेट सर्विस को इस मामले की जानकारी है और वह पर्याप्त जांच करेगी।’ इस संदेश की जानकारी सबसे पहले देने वाली पत्रिका 'मदर जोन्स' के अनुसार, फेसबुक संदेश में सेनेकल (84) ने ओबामा के लिए घृणा व्यक्त करते हुए घोषणा की कि उनकी हत्या कर दी जानी चाहिए।

यह संदेश सिर्फ सेनेकल के दोस्त ही पढ़ सकते हैं, उसने इसे ‘पब्लिक’ नहीं किया है। सेनेकल के इस संदेश की एक तस्वीर 'मदर जोन्स' ने कल अपनी खबर में प्रकाशित की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश