1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अगले 80 साल में धरती का तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका

अगले 80 साल में धरती का तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2017 08:33 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 08:33 pm IST

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आगामी 80 वर्षों में हमारे ग्रह का तापमान दो डिग्री से 4.9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जो कि 2016 के पेरिस समझौते में निर्धारित लक्ष्य से बहुत अधिक है।

Earth- India TV Hindi
Earth

वाशिंगटन: एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आगामी 80 वर्षों में पृथ्वी का तापमान दो डिग्री से 4.9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जो कि 2016 के पेरिस समझौते में निर्धारित लक्ष्य से बहुत अधिक है। अध्ययन में यह दर्शाया गया कि इस बात की संभावना मात्र पांच प्रतिशत है कि पृथ्वी के तापमान में इस सदी के अंत में दो डिग्री सेल्सियस या इससे कम की बढ़ोतरी होगी।

 
अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंग्टन यूडब्ल्यू के प्रोफेसर एंड्रियन राफ्टेरी ने कहा, 'हमारा विश्लेषण दर्शाता है कि सर्वश्रेष्ठ परिदृश्य में ही दो डिग्री का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।' यह अध्ययन नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित हुआ। इस अध्ययन के मुख्य लेखक राफ्टेरी ने कहा, 'इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है लेकिन ऐसा तभी हो सकता है यदि आगामी 80 वर्ष में सभी मोर्चों पर बड़े, स्थायी प्रयास किए जाएं।'
 
सांख्यिकी आधारित इस नये अध्ययन में बताया गया है कि इस बात की संभावना 90 प्रतिशत है कि इस सदी तक तापमान में दो से 4.9 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश