1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में महिला को 8 साल की सजा, ISIS के लिए करती थी काम

अमेरिका में महिला को 8 साल की सजा, ISIS के लिए करती थी काम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2017 10:29 am IST,  Updated : Sep 07, 2017 10:29 am IST

कई सालों तक आतंकी संगठन के संदेशों का ऑनलाइन प्रचार करने की बात स्वीकार करने वाली फिलाडेल्फिया की एक महिला को आठ वर्ष की सजा सुनाई गई है।

Eight year prison term for woman who wants to join Islamic...- India TV Hindi
Eight year prison term for woman who wants to join Islamic State

फिलाडेल्फिया: इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की योजना बनाने और कई सालों तक आतंकी संगठन के संदेशों का ऑनलाइन प्रचार करने की बात स्वीकार करने वाली फिलाडेल्फिया की एक महिला को आठ वर्ष की सजा सुनाई गई है। सजा मिलने से पहले महिला ने कहा था कि वह बुरी महिला नहीं है। (पीएम मोदी के म्यांमार दौरे का आज आखिरी दिन, पगोड़ा मंदिर देखने पहुंचे)

अधिकारियों ने बताया कि किआनो थोमस दोहरी जिंदगी जी रही थी, उसका पहला रूप दो बच्चों की मेहनती मां का है वहीं दूसरा मुखर व्यक्ति का है जो कि हिंसा का ऑनलाइन प्रचार करती थी, उसने पश्चिम एशिया जाने के लिए कदम उठाए और कट्टरपंथी लोगों के साथ नजदीकी संबंध बनाए रखे। अभियोजन पक्ष ने बताया कि इसमें इस्लामिक स्टेट का वह एक लड़ाका भी शामिल है जिससे उसने ऑनलाइन शादी की थी।

किओना थोमास 33 ने सजा सुनाए जाने से पहले कहा, मैं बुरी या दुष्ट व्यक्ति नहीं हूं। मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जिसे एक समय पर प्रभावित किया जा सकता था। किओना को वर्ष 2015 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले साल उसने आतंकी समूहों को सामग्री मुहैया करवाने की बात स्वीकार कर ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश