1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जानिए, आखिर क्यों इस 92 साल के व्यक्ति का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में लिखा..

जानिए, आखिर क्यों इस 92 साल के व्यक्ति का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में लिखा..

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 12, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 04:42 pm IST

60 साल की उम्र में रिटायर हो जाते है। हम आपको बता दें कि इस यह व्यक्ति दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र वाला प्लंबर है। कनाडा के एक 92 वर्षीय व्यक्ति का नाम दुनिया के सबसे वृद्ध प्लंबर के रूप में दर्ज हुआ है।

Lorne Figley- India TV Hindi
Lorne Figley

टोरंटो: गिनीज बुक में अपना नाम लिखाने के लिए आपके पास कुछ स्पेशल हुनर है। जो कि दुनिया में किसी और के पास न हो। लेकिन आप ये सोच रहे होगे कि 92 साल के इस व्यक्ति ने ऐसा क्या किया कि इसका नाम दर्ज हो गया है। 60 साल की उम्र में रिटायर हो जाते है। हम आपको बता दें कि इस यह व्यक्ति दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र वाला प्लंबर है।  कनाडा के एक 92 वर्षीय व्यक्ति का नाम दुनिया के सबसे वृद्ध प्लंबर के रूप में दर्ज हुआ है।

अमूमन ज्यादातर लोग 60 साल में सेवानिवृत हो जाते हैं लेकिन लॉर्न फिगले का 65 साल से चल रहे प्लंबिंग के अपने करियर में रुकने का अभी कोई इरादा नहीं है।

फिगले ने अपनी यह यात्रा द्वितीय विश्व युद्ध से लौटने के बाद शुरू की थी जिसमें वे हॉलैंड की आजादी के दौरान कनाडाई सेना के साथ लड़े थे।

1947 में उन्होंने चादर धातु के काम में एक प्रशिक्षु के तौर पर अपना करियर शुरू किया था जिसके बाद उन्होंने ब्रॉडवे हीटिंग लिमिटेड में अपने चार दोस्तों के साथ काम करना शुरू किया।

फिगले ने अंतत: उस कंपनी के सह मालिक को खरीद लिया और उसके इकलौते मालिक बने। फिगले को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज होने पर काफी गर्व है।

फिगले ने कहा कि अभी वे इस काम को छोड़ना नहीं चाहते न हीं उनका ऐसा कोई इरादा है।

इस पर फिगले ने कहा, काम करने से मेरा शरीर तंदुरूस्त रहता है और मेरा दिमाग तेज बना रहता है। मैं उम्मीद करता हूं कि मरते वक्त भी मेरे हाथ में एक पाइप रिंच ही हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश