1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कुछ देर के लिए बंद रहा फेसबुक, लोगों ने कर दी शिकायत दर्ज

कुछ देर के लिए बंद रहा फेसबुक, लोगों ने कर दी शिकायत दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2018 08:49 am IST,  Updated : Sep 04, 2018 08:50 am IST

दुनिया भर के फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को शिकायत की कि यह सोशल नेटवर्किंग साइट कुछ देर के लिए बाधित रही। कई उपयोगकर्ताओं ने इसकी शिकायत ट्विटर के जरिए की।

facebook- India TV Hindi
facebook

वाशिंगटन: दुनिया भर के फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को शिकायत की कि यह सोशल नेटवर्किंग साइट कुछ देर के लिए बाधित रही। कई उपयोगकर्ताओं ने इसकी शिकायत ट्विटर के जरिए की। इस संबंध में डाउनडिटेक्टरडॉटकॉम वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब 2100 बजे सूचना आयी जिसमें बताया गया कि विशेष रूप से उत्तरी अमेरिका और यूरोप में उपयोगकर्ता प्रभावित हुये हैं। (पाकिस्तान में आज होंगे राष्ट्रपति चुनाव, जानें कौन है जीत का प्रबल दावेदार )

यह दिक्कत घंटे भर रहने के बाद ठीक हुई। उस दौरान साइट खोलने का प्रयास करने वाले कुछ उपयोगकर्ताओं को ‘सेवा अनुपलब्ध रहने’ का संदेश आया जबकि कुछ अन्य को एक लंबा संदेश मिला जिसमें सेवा के जल्द बहाल होने की बात कही गई।

इस संदेश में कहा गया, ‘‘फेसबुक का अभी आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है लेकिन आपको यह सेवा कुछ मिनट में उपलब्ध हो जाएगी। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद, हम साइट को बेहतर बना रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश