1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फेसबुक ने पेरिस के दोस्तों के लिए सेफ्टी चेक बनाया

फेसबुक ने पेरिस के दोस्तों के लिए सेफ्टी चेक बनाया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2015 12:56 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 12:56 pm IST

सैन फ्रांस्सिको: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने के बाद एक चेक-इन फीचर शुरू किया

फेसबुक ने पेरिस के...- India TV Hindi
फेसबुक ने पेरिस के दोस्तों के लिए सेफ्टी चेक बनाया

सैन फ्रांस्सिको: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने के बाद एक चेक-इन फीचर शुरू किया है ताकि लोग पेरिस में रह रहे मित्रों की सुरक्षा के बारे में जान सकें। पेरिस आतंकी हमला सुरक्षा जांच से लोगों को यह पता चल सकेगा कि वह खतरे से बाहर हैं या नहीं। उसके बाद जाने पहचाने सोशल नेटवर्क में उनके जानकारों को इस बारे में बताया जाएगा।

फेसबुक सेफ्टी चेक पेज पर एक संदेश है इलाके में दोस्तों को जल्द ढूंढें और उनसे जुड़ें । इसमें आगे कहा गया है अगर आप ठीक हैं तो उसे ओके कर दीजिये। इस फीचर के जरिये लोग उन मित्रों का भी पता कर सकते हैं जिनकी पेरिस में रहने के चलते सूची बना दी गई है और बतौर सुरक्षित उनकी जांच नहीं की गई है। पूरे पेरिस में कल रात हुये हमलों में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई और मृतक संख्या बढ़ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश