1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: दिया चैलेंज और डांस करने लगी महिला पुलिस ऑफिसर

VIDEO: दिया चैलेंज और डांस करने लगी महिला पुलिस ऑफिसर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2015 03:14 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 03:29 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका की एक महिला पुलिस ऑफिसर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने की वजह भी इतनी खास है कि आप खुद चौंक जाएंगे। जानकारी के मुताबिक

VIDEO: दिया चैलेंज और डांस...- India TV Hindi
VIDEO: दिया चैलेंज और डांस करने लगी महिला पुलिस ऑफिसर

वाशिंगटन: अमेरिका की एक महिला पुलिस ऑफिसर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने की वजह भी इतनी खास है कि आप खुद चौंक जाएंगे। जानकारी के मुताबिक एक विवाद को सुलझाने के लिए गई एक पुलिस ऑफिसर से एक लड़की ने ऐसा कुछ कह दिया कि वो अपने आप को रोक नहीं पाई और डांस करने लगी।

क्या था मामला

के. स्ट्रीट के एक पार्क में एक महिला पुलिस ऑफिसर झगड़ा सुलझाने के लिए गई थी। जब यह महिला पुलिस ऑफिसर वहां पहुंची तो वहां मौजूद 17 साल की आलिया टेलर वॉच-मी नामक संगीत पर डांस कर रही थी। आलिया ने महिला ऑफिसर को देख उस लड़की को घर भेज दिया जिससे वो लड़ रही थी। जब महिला पुलिस ऑफिसर वहां पहुंची तो आलिया ने उससे डांस करने की चुनौती दे डाली। महिला पुलिस ऑफिसर ने न सिर्फ आलिया की चुनौती को स्वीकार किया बल्कि उसने बेहतरीन डांस करके भी दिखाया। आगे देखिए विडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश