1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वालमार्ट के स्टोर के बाहर गोलीबारी में तीन की मौत: अमेरिकी मीडिया

वालमार्ट के स्टोर के बाहर गोलीबारी में तीन की मौत: अमेरिकी मीडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2019 11:30 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 11:30 pm IST

ओक्लाहोमा के डंकन में वालमार्ट के एक स्टोर के बाहर सोमवार तड़के गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने राज्य के राजमार्ग गश्ती दल और स्थानीय पुलिस के हवाले से यह खबर दी। 

Firing- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

वाशिंगटन। ओक्लाहोमा के डंकन में वालमार्ट के एक स्टोर के बाहर सोमवार तड़के गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने राज्य के राजमार्ग गश्ती दल और स्थानीय पुलिस के हवाले से यह खबर दी। टीएनएन टीवी के अनुसार, डंकन पुलिस प्रमुख डैनी फोर्ड ने कहा कि स्टोर के बाहर गोलीबारी हुई और मृतकों में संदिग्ध भी शामिल है। डंकन पब्लिक स्कूल्स ने फेसबुक पर दिए एक बयान के अनुसार, इलाके में स्कूल अस्थायी रूप से बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश